Chhattisgarh | बिजली बिल वालों के लिए बड़ी राहत!

Spread the love

Chhattisgarh | Big relief for those with electricity bills!

रायपुर। अगर आपका बिजली बिल लंबे समय से बकाया है और बढ़ते सरचार्ज ने परेशानी बढ़ा दी है, तो अब राहत की खबर है। Chhattisgarh सरकार ने ‘मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ शुरू कर लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी है।

Vishnu Deo Sai सरकार की इस योजना के तहत पुराने बिजली बिल पर लगने वाला पूरा सरचार्ज यानी ब्याज माफ किया जा रहा है। इतना ही नहीं, बचे हुए मूल बिल को एकमुश्त या आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी गई है।

इस योजना का फायदा बीपीएल परिवार, घरेलू उपभोक्ता और कृषि कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा। सरकार का दावा है कि अब तक 28 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिली है और 757 करोड़ रुपये से ज्यादा का सरचार्ज माफ किया जा रहा है।

जो लोग सालों से बकाया बिल के दबाव में थे, उनके लिए यह किसी राहत पैकेज से कम नहीं है। योजना 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *