PM Modi Visit Bastar Prime Minister’s visit to Bastar on October 3, the person who visited Bastar division the most as PM…
रायपुर। प्रधानमंत्री के रूप में बस्तर संभाग का सर्वाधिक दौरा करने वाले नरेन्द्र मोदी अगले माह तीन अक्टूबर को जगदलपुर आ रहे हैं।नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद अपने पहले छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत बस्तर से ही की थी। बस्तर की अराध्य देवी मां दंतेश्वरीका दर्शन कर नौ मई 2015 को उन्हाेंने दंतेवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया था।
अब तक प्रधानमंत्री चार बार बस्तर संभाग में आ चुके हैं। इनमें एक बार ओड़िशा जाते हुए यहां विमानतल में कुछ समय के लिए रूकेथे। वे यहां संभाग में तीन जनसभाओं को अब तक संबोधित कर चुके हैं। उनका आखिरी दौरा नौ नवंबर 2018 को विधानसभा चुनावप्रचार के लिए हुआ था। तब लालबाग मैदान में चुनावी जनसभा को उन्हाेंने संबोधित किया था। उसी लालबाग मैदान में वे एक बारफिर जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मंडाविया, भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, बस्तर के प्रभारी सांसद संतोष पांडेऔर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जगदलपुर आकर प्रधानमंत्री की जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठक कर नेताओं कीजिम्मेदारी तय करके लौटे हैं।
2018 में विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकने पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान में केंद्रगीय गृहमंत्री अमित शाहजगदलपुर आए थे। अमित शाह ने 13 अक्टूबर को यहां लालबाग मैदान में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था। तबचुनाव प्रचार खत्म होने के एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवंबर को चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।
इस चुनावी साल में भी भाजपा की 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करने अमित शाह कोआना था लेकिन मौसम में खराबी के कारण अंतिम समय में उनका दाैरा रद हो गया था। सात माह पहले फरवरी में पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा जगदलपुर आए थे और यहां जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल मेें नरेन्द्रमोदी का यह पहला बस्तर प्रवास होने जा रहा है। जिसे सफल बनाने भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बस्तर संभाग का दौरा कब–कब हुआ
01- नौ मई 2015- दंतेवाड़ा जिले में जावंगा स्थिति एजुकेशन हब का अवलोकन एवं विद्यार्थियों से चर्चा। दंतेवाड़ा में जनसभा कोसंबोधित किया।
02-14 अप्रैल 2018- बीजापुर प्रवास पर जांगला में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना का एपलांच किया था।
03- नौ नवंबर 2018- लालबाग मैदान जगदलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
बस्तर में ये हैं समीकरण –
पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर में कांग्रेस ने सेंध मारी थी। बस्तर की सीट पर भाजपा लगातार छह बार चुनाव जीतती रही है मगरलोकसभा चुनाव 2019 में यहां कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज सांसद बनें, बैज अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बस्तर संभाग कीकांकेर लोकसभा सीट पर भाजपा सांसद मोहन मंडावी हैं।
बाकी बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाली सभी 12 विधानसभा सीटें कांग्रेस के पास हैं। यही वजह है कि यहां अब तक गृहमंत्री अमितशाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सभाएं ले चुके हैं। अब पीएम मोदी आ रहे हैं। बस्तर क्षेत्र में गोंड एवं अन्य आदिवासीजातियां सर्वाधिक रहती हैं। इंद्रावती के मुहाने पर बसा यह इलाका वनीय क्षेत्र है।
