April 18, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Parliament Winter Session Breaking | बढ़ गई लड़कियों की शादी की उम्र, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी !

Spread the love

 

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र से जुड़े एक बिल को मंजूरी दी गई है। अब यह बिल संसद में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि अब शादी की उम्र सीमा बढ़ाने के लिए बाल विवाह क़ानून में संशोधन किया जाएगा। इस कानून में लड़कियों की शादी की उम्र 18 है।

दरअसल, पिछले साल PM मोदी ने लाल किले से इस बात का संकेत दिया था कि लड़कियों की शादी की उम्र जल्द ही 18 से बढ़ाकर 21 तक की जा सकती है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।

बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को बढ़ाने वाले बिल को मंज़ूरी दे दी गई है। समझा जा रहा है कि अब लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र वाले क़ानून में बदलाव होगा।

PM नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस मुद्दे पर पिछले साल गठित किए गए टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट में शादी की न्यूनतम उम्र सीमा 18 से बढ़ाकर 21 साल किए जाने की सिफ़ारिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *