September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh ब्रेकिंग | किसानों का केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल, 50 राष्ट्रीय राजमार्ग में चक्का जाम का ऐलान…

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। केंद्र सरकार के 3 नए कृषि कानून को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। अब छत्तीसगढ़ के किसान केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर प्रदेश में प्रदर्शन कर रहें है। राज्य के 25 किसान संगठनों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोल दिया है।

राजधानी को जोड़ने वाले सभी 50 राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग समेत कई मार्गों पर 4 घंटे तक चक्काजाम करने का ऐलान किया है। रायपुर में कृषि कॉलेज के पास सेरीखेड़ी में किसानों का आंदोलन जारी है। किसान महासंघ ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की गारंटी का कानून बनाने की मांग की है।

संचालक मंडल सदस्य किसान तेजराम विद्रोही, रूपन चन्द्राकर, जागेश्वर चन्द्राकर, डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि जब से बीजेपी केंद्र की सत्ता में आई है, तब से किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

सरकार ने 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिससे किसानों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी। किसानों का आरोप है कि इधर बीजेपी भी धान खरीदी के लिए सिर्फ राजनीति कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं, जिसके कारण किसानों को विरोध पर उतरना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *