May 5, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमीन मेमन ने दिया बड़ा बयान, कहा- इस बार केंद्र में मोदी सरकार आई तो समाप्त हो जाएगा आरक्षण, सोच समझ कर करें मतदान

1 min read
Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- लोकसभा चुनाव 2024 के तहत छत्तीसगढ़ में तीन चरणों मे मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जिसके तहत कांकेर लोकसभा में 26 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश कंग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन इन दिनों लोकसभा प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बुधवार को अमीन मेमन ने केशकाल विधानसभा के बड़ेराजपुर विकासखंड के कोंगेरा, कोरोबेड़ा, गुट्टाडीही, बैजनपुरी समेत अन्य विभिन्न ग्रामों में जाकर चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों और किसानों का शोषण करने वाली पार्टी है। अगर तीसरी बार केंद्र में मोदी की सरकार बनी तो मोदी सरकार सबसे पहले आरक्षण को समाप्त करेगी। जिससे एसटी, एससी ओबीसी वर्ग के अधिकार पूरी तरह छीन जाएंगे। छत्तीसगढ़ की जनता के अधिकारों की रक्षा केवल कांग्रेस पार्टी करती आई है। इसलिए जनता को सोच समझ कर मतदान करना होगा।

बिजली की समस्या से जनता त्रस्त है-

अमीन मेमन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने कुछ ही महीने हुए हैं। लेकिन कम समय मे ही जनता को अंतर दिखने लगा है। आज केशकाल विधानसभा की जनता बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से हलकान हो चुकी है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान आए दिन शासन प्रशासन, जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्याओं से अवगत करवा रहे हैं। लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।

छ.ग की जनता अपनी गलती सुधारेगी-

अमीन मेमन ने कहा कि जनता भी अब समझ गई है कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के भाजपा को जिताकर जनता ने गलती की थी। और जनता भी अब अपनी गलती को समझ चुकी है। अब लोकसभा चुनाव में जनता पुनः कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर अपनी गलती को सुधारेगी। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार हम पूर्ण बहुमत से कांग्रेस प्रत्याशी बिरेश ठाकुर को जीत दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *