केशकाल | थाने का औचक निरीक्षण पर पहुंचे एडिशनल एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

केशकाल:- कोंडागांव जिले के एडिशनल एसपी कपिल चंद्रा बुधवार शाम केशकाल थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के सभी कक्षों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडिशनल एसपी ने ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी कार्यप्रणाली, रजिस्टर संधारण एवं लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उन्होंने थाना प्रभारी विकास बघेल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। एडिशनल एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निराकरण पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस स्टाफ को सतर्क एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *