Chhattisgarh | सिरपुर को लेकर आई बड़ी खबर, छत्तीसगढ़ में खुशी

Spread the love

Chhattisgarh | Big news about Sirpur, happiness in Chhattisgarh

रायपुर, 22 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर सिरपुर को लेकर बड़ी उपलब्धि सामने आई है। इसे यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह प्रदेश की समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा के लिए गर्व का विषय है।

विश्व पटल पर बढ़ेगी सिरपुर की पहचान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्राचीन समय से सिरपुर शिक्षा, संस्कृति, धर्म और स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यहां मौजूद ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत की पहचान हैं।

यूनेस्को की संभावित सूची में जगह मिलने से सिरपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में मदद मिल सकती है। इससे क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

विरासत बचाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प के साथ देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन पर काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार भी सिरपुर समेत प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने और पर्यटन से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि विरासत का संरक्षण जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति और इतिहास को जान सकें। अब सिरपुर को वैश्विक पहचान दिलाने और इसकी ऐतिहासिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *