Chhattisgarh | भंडारपुरी पहुंचे CM साय, किए 4 बड़े ऐलान

Spread the love

Chhattisgarh | CM Sai reached Bhandapuri and made 4 big announcements

रायपुर। आरंग के भंडारपुरी धाम में गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विकास कार्यों को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने करीब 29 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 40 स्थानों पर लकड़ी के जैतखाम स्थापित करने का ऐलान किया।

स्कूल से नगर पंचायत भवन तक सौगात

मुख्यमंत्री ने चार निर्माण कार्यों के लिए राशि देने की घोषणा की। ग्राम पंचायत खमतराई में हाई स्कूल भवन के लिए 75 लाख रुपये, आरंग के ओड़का में प्राथमिक शाला भवन के लिए 30 लाख रुपये, मंदिर हसौद के पीएम श्री स्कूल में निर्माण कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये और चंदखुरी में नगर पंचायत कार्यालय के नए भवन के लिए 85 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण मद से 40 स्थानों पर लकड़ी के जैतखाम स्थापित किए जाएंगे।

29 करोड़ की सड़कों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने कुल 28.96 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन सड़क कार्यों की शुरुआत की। इनमें मोहंदी-अड़सेना मार्ग का चौड़ीकरण, नरदहा में आंतरिक सड़क निर्माण और छतौना-दरबा-कूटेसर-बड़गांव-कुंडा-नारा-लखौली मार्ग का डामर नवीनीकरण शामिल है। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है।

युवाओं के लिए भी पहल

सीएम साय ने कहा कि सरकार बाबा गुरु घासीदास के सत्य, अहिंसा और समानता के संदेश पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सीटें 100 से बढ़ाकर 200 की गई हैं। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, धर्मगुरु बालदास साहेब और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *