Chhattisgarh | Surrender put on hold for now, CBI summoned for reply
रायपुर। रामअवतार जग्गी हत्याकांड में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। जिस सरेंडर की डेडलाइन आज थी, उस पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है।
हाईकोर्ट ने अमित जोगी को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए 23 अप्रैल तक सरेंडर करने का आदेश दिया था। लेकिन अमित ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। अब सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के बाद तुरंत सरेंडर से छूट दे दी है और CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
मतलब साफ है कि मामला अभी खत्म नहीं हुआ… अब गेंद CBI के पाले में है और आगे की सुनवाई में इस केस का रुख तय होगा।
