Chhattisgarh | तकनीक बढ़ी, लेकिन डॉक्टर का स्पर्श जरूरी!

Spread the love

Chhattisgarh | Technology has advanced, but a doctor’s touch is essential!

रायपुर। चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन मरीज के इलाज में डॉक्टर का अनुभव, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार आज भी बेहद जरूरी है। राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार को एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।

राज्यपाल ने कहा कि AI, रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक इमेजिंग तकनीक बीमारी की पहचान और उपचार को बेहतर बना रही हैं, लेकिन ये चिकित्सक के अनुभव और शारीरिक परीक्षण का विकल्प नहीं हो सकतीं। मरीज से संवाद, उसका परीक्षण और संवेदनशील व्यवहार उसके मन में भरोसा पैदा करता है।

उन्होंने कहा कि एक्स-रे के आविष्कार से शुरू हुई रेडियोलॉजी आज अल्ट्रासाउंड, MRI और अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीकों तक पहुंच चुकी है। इससे रोगों की पहचान और इलाज को नई दिशा मिली है।

राज्यपाल ने ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में इंटरनेट और AI के जरिए समय पर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने डिजिटल लत और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चिंता जताते हुए लोगों से जरूरत पड़ने पर मदद लेने की अपील की।

सम्मेलन में प्रदेशभर के रेडियोलॉजिस्ट मेडिकल इमेजिंग की नई तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *