खबर का असर : SAGES में बिना अनुमति छुट्टी मामले में SDM ने लिया संज्ञान, प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस भेजकर मांगा जवाब….

Spread the love

केशकाल:- पीएम श्री सेजेस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बिना सक्षम अनुमति एलकेजी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किए जाने का मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। thenewswave.com में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं, एसडीएम ने इस मामले की जानकारी एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कोंडागांव तथा जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया है।

एसडीएम द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि प्राचार्य ने सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 11 जुलाई को विद्यालय में अवकाश घोषित किया, ताकि शिक्षक अन्य विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में शामिल हो सकें। नोटिस में स्पष्ट उल्लेख है कि इस निर्णय से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं तथा बिना अनुमति अवकाश घोषित करना शासकीय कार्यप्रणाली और अनुशासन के विपरीत है।

प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि तीन दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर तथ्यात्मक लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा क्यों न की जाए। यदि निर्धारित अवधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता या उत्तर असंतोषजनक पाया जाता है तो उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *