Chhattisgarh: Youth burns himself on road, condition critical
बिलासपुर. बिलासपुर से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव की सड़क पर एक युवक ने अचानक ऐसा कदम उठाया कि लोग सन्न रह गए।
मनजीत जायसवाल नाम का युवक पेट्रोल पंप से तेल लेकर आया, बाइक से कुछ दूर गया और फिर बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। CCTV में पूरी घटना साफ दिख रही है, आग लगते ही युवक लपटों में घिर गया और चीखते हुए इधर-उधर भागने लगा।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक वह करीब 80% तक झुलस चुका है और हालत बेहद गंभीर है।
सबसे बड़ा ट्विस्ट युवक ने इसे हादसा बताया, लेकिन CCTV कुछ और ही कहानी दिखा रहा है। अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर उसने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
