Chhattisgarh: Rajnandgaon is the hottest, Raipur-Bilaspur on heat wave alert.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब सीधे खतरनाक मोड में पहुंच गई है। राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया और पूरे प्रदेश में हालात तपिश वाले बने हुए हैं।
मौसम विभाग का साफ कहना है कि अभी राहत जल्दी नहीं मिलने वाली। अगले 5 दिन तक तापमान लगभग ऐसा ही रहने वाला है। खासकर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, तो रात भी ज्यादा राहत नहीं दे रही। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, यानी रातें भी अब गर्म हो रही हैं।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट भी है। कुछ जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। बस्तर संभाग के कई इलाकों जैसे सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट है।
यानी एक तरफ झुलसाती गर्मी, दूसरी तरफ कहीं-कहीं बारिश… मौसम पूरी तरह उलझा हुआ है।
