Chhattisgarh | भिलाई में रामकथा, सीएम ने किया बड़ा ऐलान!

Spread the love

Chhattisgarh | Ram Katha in Bhilai, CM makes a big announcement!

रायपुर। इस्पात नगरी भिलाई में चल रही श्री राम कथा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। सेक्टर-2 में आयोजित आठ दिवसीय कथा में उन्होंने व्यासपीठ को नमन किया और कथावाचक संत चिन्मयानंद बापू से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर रामकथा का श्रवण भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में रामकथा का आयोजन होना सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से गहरा आध्यात्मिक और भावनात्मक संबंध है। मान्यता है कि भगवान राम ने अपने वनवास का बड़ा समय छत्तीसगढ़ में बिताया था। चंदखुरी का माता कौशल्या मंदिर और राम वन गमन पथ से जुड़े स्थल प्रदेश की धार्मिक विरासत के प्रतीक हैं।

55 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री ने श्री रामलला दर्शन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक 55 हजार से अधिक श्रद्धालु इस योजना का लाभ ले चुके हैं। हर सप्ताह अंबिकापुर, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से विशेष ट्रेन के जरिए करीब 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने जनवरी 2027 में रायपुर में होने वाली श्री राम कथा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *