Chhattisgarh | रिसाली को 237 करोड़ की सौगात, क्या बदलेगा?

Spread the love

Chhattisgarh | Risali gets a gift of Rs 237 crore, what will change?

रायपुर। दुर्ग जिले के रिसाली नगर निगम क्षेत्र के लिए विकास का बड़ा ऐलान हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही पेयजल, नाली और मुक्तिधामों के विकास के लिए 135 करोड़ रुपए की अतिरिक्त घोषणाएं भी कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक शहरों को उद्योग, व्यापार और रोजगार के बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से नगरीय सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

पानी और नाली पर सबसे बड़ा फोकस

रिसाली में जल शुद्धिकरण और पेयजल व्यवस्था के लिए 134 करोड़ रुपए, सभी 40 वार्डों में नाली सुदृढ़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपए और नेवई व जोरातराई के मुक्तिधामों के उन्नयन के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में 101 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों में नगर निगम के 29.55 करोड़ के 22 कार्यों का भूमिपूजन और 39.56 करोड़ के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा सड़क, नाला और अन्य निर्माण कार्य भी किए जाएंगे। नेवई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में करीब 28 करोड़ रुपए से नए भवन और छात्रावास भी बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने रिसाली को पीएम ई-बस सेवा से जोड़ने की बात कही। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भरोसा दिलाया कि रिसाली के विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। कार्यक्रम में 95 हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *