Chhattisgarh: The government will show IPL matches to meritorious students for free!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इस बार सिर्फ मेडल या सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि टॉपर्स को सीधा IPL का रोमांच मिलने वाला है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को 10 मई सुबह 10 बजे तक SCRT रायपुर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
हर छात्र के साथ एक शिक्षक भी रहेगा और वहां से सभी बच्चों को सीधे स्टेडियम ले जाया जाएगा। खास बात ये है कि छात्रों के टिकट, रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम प्रशासन करेगा।
10 मई को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians आमने-सामने होंगी। यानी पढ़ाई में टॉप करने वाले छात्रों को अब मेहनत का इनाम क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले की हर तरफ चर्चा शुरू हो गई है।
