Chhattisgarh: ‘Save the Son’ campaign will be launched for the youth.
रायपुर डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ में ‘बेटा बचाओ अभियान’ शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान का मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें सही दिशा देना है।
अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी करते हुए युवाओं से सीधी अपील की। उन्होंने कहा, “न उपदेश, न भाषण… यह एक बेटे का दूसरे बेटे से कहना है।” उन्होंने युवाओं से नशे को पूरी तरह ठुकराने और स्वस्थ जीवन अपनाने का आग्रह किया।
अमित जोगी ने कहा कि नशे को ‘ना’ कहना ही सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने माता-पिता, समाज और सभी जिम्मेदार लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की। उनका कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।
पुण्यतिथि के मौके पर शुरू किया गया यह अभियान आने वाले दिनों में प्रदेशभर में जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए चलाया जाएगा।
