Chhattisgarh | समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका, 32 विभागों के प्रश्नपत्रों पर उठे सवाल

Spread the love

Chhattisgarh: Cyber ​​breach suspected on Samarth portal, questions raised on question papers of 32 departments

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। यूनिवर्सिटी के समर्थ पोर्टल में साइबर सेंधमारी की आशंका जताई जा रही है। दावा है कि परीक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी और प्रश्नपत्र बाहर पहुंच गए, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने देर रात आपात बैठक बुलाई और पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बना दी है। समिति को 7 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी के करीब 32 विभागों के प्रश्नपत्र और अन्य संवेदनशील दस्तावेज प्रभावित होने की आशंका है। वहीं कुछ छात्रों तक परीक्षा से पहले ऐसे प्रश्नपत्र पहुंचने का दावा भी किया जा रहा है, जो बाद में हुई परीक्षा से मेल खाते बताए जा रहे हैं।

हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक पेपर लीक की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल केवल पोर्टल में अनधिकृत हस्तक्षेप की आशंका सामने आई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले ने विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रणाली और डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो यह प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *