Chhattisgarh | राष्ट्रीय मंच पर रूना का जलवा!

Spread the love

Chhattisgarh | Runa shines on the national stage!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की जानी-मानी समाजसेवी और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली रूना शर्मा अत्री को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। अंबिकापुर में आयोजित हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुए राष्ट्रीय समारोह में उन्हें “साउथ एशिया जन सरोकार सम्मान 2026” और “द एक्टिविस्ट नेशनल अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

देशभर से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में रूना शर्मा अत्री को सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर भी विशेष आमंत्रण मिला। समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, सौंदर्य एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

रूना शर्मा अत्री लंबे समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और जनहित के कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान मिलने पर उन्होंने आयोजन समिति और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *