Chhattisgarh | सड़क निर्माण में लापरवाही पड़ी भारी, ठेकेदारों पर गिरेगी गाज!

Spread the love

Chhattisgarh | Negligence in road construction proved costly, contractors will be punished!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चार जिलों में सड़कों और सरकारी निर्माण कार्यों की हालत देखने पहुंचे लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में दो दिनों तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने धीमे काम और सड़क संधारण में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सुधार नहीं होने पर बैंक गारंटी राजसात करने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी होगी।

दो सड़कों के ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश

सरगुजा में दरिमा-मैनपाट और बरियो-धौरपुर मार्ग के संधारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदारों की बैंक गारंटी राजसात करने के लिए नोटिस जारी करने को कहा गया। वहीं, कमलेश्वरपुर कॉलेज भवन का भूतल स्लैब 15 जनवरी 2027 तक पूरा करने की समय-सीमा तय की गई। मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन का काम धीमा मिलने पर ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए गए।

सूरजपुर में डामरीकरण जल्द शुरू करने को कहा

सूरजपुर में बिशुनपुर-सूरजपुर-ओड़गी मार्ग पर तत्काल डामरीकरण शुरू करने के निर्देश दिए गए। 27 किलोमीटर लंबे तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर मार्ग का काम जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बलरामपुर में 89 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 29.20 किलोमीटर लंबे राजपुर-प्रतापपुर मार्ग का भी निरीक्षण किया गया।

सचिव ने अधिकारियों को नियमित निगरानी, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और सभी निर्माण कार्य तय समय में पूरे कराने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *