Chhattisgarh | जशपुर के 5 युवाओं को मिलेगा इंटरनेशनल सर्टिफिकेट!

Spread the love

Chhattisgarh | 5 youths from Jashpur will receive international certificates!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रॉक क्लाइंबिंग गाइड के रूप में पहचान बनाने जा रहे हैं। अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए इनका चयन हुआ है। दिसंबर में बेंगलुरु में होने वाले प्रशिक्षण में उन्हें आधुनिक क्लाइंबिंग तकनीक, सुरक्षा मानकों और पेशेवर गाइडिंग की जानकारी दी जाएगी।

चयनित युवाओं में तेजल भगत, रुसनाथ भगत, सचिन कुजूर, प्रतीक नायक और रवि सिंह शामिल हैं। प्रशिक्षण और मूल्यांकन सफलतापूर्वक पूरा करने पर चार युवाओं को लेवल-1 और एक को लेवल-2 प्रमाणन मिलने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम ROMP के साथ आयोजित किया जाएगा।

5,340 मीटर की चोटी पर बनाया था नया रास्ता

इन युवाओं ने वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश की पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला में 5,340 मीटर ऊंचे जगत्सुख-1 शिखर पर सफल चढ़ाई की थी। इस दौरान उन्होंने नया रूट तैयार किया, जिसे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सम्मान में ‘विष्णु देव रूट’ नाम दिया गया।

जशपुर में वर्ष 2024 से शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ना है। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण के बाद ये युवा पेशेवर गाइड के तौर पर काम कर सकेंगे। इससे जशपुर में रॉक क्लाइंबिंग और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *