Chhattisgarh | स्टील प्लांट में बड़ा खतरा टला…

Spread the love

Chhattisgarh: Major danger averted at steel plant…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा के एक निजी स्टील प्लांट में शुक्रवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब इंडक्शन फर्नेस से पिघली धातु बाहर निकलने लगी।

बताया जा रहा है कि 15 टन के फर्नेस की कॉइल में छेद हो गया, जिससे पानी रिसकर सीधे गर्म धातु से टकरा गया। इसके बाद तेज आवाज हुई और हालात बिगड़ने लगे।

लेकिन मौके पर मौजूद 6 कर्मचारियों ने तुरंत एक्शन लिया, बिजली सप्लाई बंद की और फर्नेस को कूल कर दिया। उनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया, वरना जानलेवा स्थिति बन सकती थी।

घटना के बाद इंडस्ट्रियल सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची और जांच में सुरक्षा की खामियां सामने आईं। फिलहाल फर्नेस बंद कर दिया गया है और प्लांट प्रबंधन को नोटिस थमा दिया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर फैक्ट्रियों में सेफ्टी सिस्टम की हकीकत सामने ला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *