Chhattisgarh | 50 लाख कांड में पार्षद सस्पेंड!

Spread the love

Chhattisgarh: Councillor suspended in Rs 50 lakh scam!

रायपुर। रायपुर में 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू के केस ने अब सियासी रंग पकड़ लिया है। पुलिस जांच में बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओम प्रकाश साहू का नाम सामने आते ही कांग्रेस ने बिना देरी के बड़ा कदम उठा दिया। आरोप है कि कृष्णा द्वारा लिए गए पैसों को ओम प्रकाश ने छिपाने में मदद की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जैसे ही यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस तक पहुंची, जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ओम प्रकाश साहू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। पार्टी ने साफ कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का पूरा समर्थन किया जाएगा। आगे अगर और बड़े खुलासे होते हैं, तो कांग्रेस और सख्त कदम उठा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *