Chhattisgarh | Government made new nominations in PVTG agencies
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह यानी PVTG के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। आदिम जाति विकास विभाग ने PVTG अभिकरणों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन कर दिया है।
नई सूची में कई लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी मनोनीत अध्यक्षों और सदस्यों के नाम शामिल हैं।






