Chhattisgarh: A commotion erupts in a Raipur hotel; a young woman’s body is found in her room.
रायपुर. रायपुर के झूलेलाल चौक के पास बंसल पैराडाइज होटल के कमरे नंबर 401 में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसी कमरे में एक युवक भी गंभीर हालत में खून से लथपथ मिला।
होटल स्टाफ के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के चिल्लाने की आवाज आई। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और खिड़की तोड़कर अंदर देखा।
पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जबकि मृत युवती रिमन मंडावी बताई जा रही है। दोनों ने पहचान पत्र के आधार पर होटल में चेक-इन किया था।
मौके पर पुलिस और FSL टीम ने जांच शुरू कर दी है। होटल को सील कर CCTV फुटेज, मोबाइल और दूसरे सबूत खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
