Chhattisgarh | Dussehra, Diwali and winter holidays list
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी कर दिया है। तीनों छुट्टियों को मिलाकर कुल 15 दिन का अवकाश रहेगा।
दशहरा : 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक – 5 दिन
दीपावली : 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक – 5 दिन
शीतकालीन अवकाश : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2026 तक – 5 दिन
यानी 2026-27 के शिक्षा सत्र में त्योहार और सर्दियों के मौके पर स्कूलों में कुल 15 दिन छुट्टी रहेगी। विभाग की ओर से जारी आदेश की जानकारी अब जिलों और संबंधित शिक्षण संस्थानों तक भेजी जा रही है।
