Chhattisgarh | एक शिविर, 450 फैसले!

Spread the love

Chhattisgarh | One camp, 450 decisions!

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के चिचिरदा गांव में बुधवार को ऐसा नजारा दिखा, जहां सरकारी समाधान शिविर में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 17 ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के सामने रखीं और कई लोगों को उसी वक्त राहत मिल गई।

सुशासन तिहार के तहत लगे इस विशाल शिविर में कुल 1145 आवेदन पहुंचे, जिनमें से 450 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। यानी लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं, सीधे शिविर में समाधान मिला।

शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास की चाबी, चेक, खेल सामग्री, मछली पालन का सामान और फलदार पौधे तक बांटे गए।

ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के स्टॉल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रशासन का दावा है कि अब गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *