Chhattisgarh | चित्रकोट को लेकर बड़ा प्लान, दो हफ्ते में होगा ये काम

Spread the love

Chhattisgarh: Big plan for Chitrakoot, work to be done in two weeks

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी तेज हो गई है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने चित्रकोट जलप्रपात को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी करने और राम वनगमन पर्यटन परिपथ के 31 नए स्थलों पर दो महीने के भीतर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।

8 अक्टूबर को नवा रायपुर में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि पर्यटन परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। चित्रकोट के लिए डीपीआर और प्रेजेंटेशन तैयार कर केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। सिरपुर पर्यटन विकास की डीपीआर पर भी प्रस्तुतीकरण होगा।

20 पर्यटन स्थलों पर पहले सुविधाएं

प्रदेश के 144 पर्यटन स्थलों का सर्वे पूरा हो चुका है। इनमें प्राथमिकता वाले 20 स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय, साफ पेयजल और दूसरी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इनके रखरखाव में स्थानीय समितियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

राम वनगमन पर्यटन परिपथ के 31 नए स्थलों पर डीपीआर, टेंडर और एजेंसी चयन की प्रक्रिया दो महीने में पूरी कर निर्माण शुरू करने की तैयारी है। वहीं, रामलला दर्शन योजना में ट्रेन उपलब्ध नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा गया है।

होमस्टे और भोरमदेव पर भी जोर

मंत्री ने होमस्टे योजना के पात्र हितग्राहियों को सब्सिडी जल्द देने और भोरमदेव कॉरिडोर के काम की ऑनलाइन निगरानी के निर्देश दिए। पर्यटन मार्गों पर सुविधा केंद्र, मिनी टूरिज्म सर्किट और स्थानीय रोजगार बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *