Chhattisgarh | Big announcement for 774 roads!
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को जबरदस्त बूस्ट मिला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साथ 774 सड़कों का शिलान्यास कर बड़ा दांव खेला है।
करीब 2426 किलोमीटर लंबी इन सड़कों पर 2200 करोड़ से ज्यादा खर्च होगा और सबसे बड़ी बात 781 गांवों को पहली बार पक्की सड़क से जोड़ दिया जाएगा।
सरकार का दावा है कि इससे गांवों में आवाजाही आसान होगी, बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज और किसानों का काम सब तेज होगा।
CM साय ने यह भी याद दिलाया कि पीएम ग्राम सड़क योजना अटल बिहारी वाजपेयी के समय शुरू हुई थी और अब इसे और तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
साथ ही, रायपुर से विशाखापट्टनम और धनबाद तक बनने वाली बड़ी सड़कों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे पूरे इलाके की कनेक्टिविटी बदलने वाली है।
सरकार इसे गांवों की किस्मत बदलने वाला कदम बता रही है, वहीं आने वाले समय में और सड़कों का काम भी तेजी से बढ़ने वाला है।
