Chhattisgarh | 500 नए तरिया… गांव-गांव पहुंचेगा पानी

Spread the love

Chhattisgarh | 500 new drains… water will reach every village

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पानी और खेती को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान की शुरुआत करते हुए 500 नए तरिया (तालाब) बनाने का शिलान्यास किया है।

सरकार का सीधा फोकस है पानी बचाओ, गांव समृद्ध बनाओ। इन तरिया से जहां भूजल स्तर बढ़ेगा, वहीं किसानों को सिंचाई में बड़ी राहत मिलेगी।

खास बात ये है कि इस अभियान के तहत 10,000 आजीविका डबरी का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी तक 13,000 से ज्यादा बन भी चुके हैं। यानी योजना ग्राउंड पर तेजी से दौड़ रही है।

सरकार का कहना है कि इन डबरी और तरिया के जरिए गांवों में मछली पालन, बत्तख पालन, सब्जी और सिंघाड़ा उत्पादन जैसे काम बढ़ेंगे, जिससे लोगों की कमाई भी बढ़ेगी।

महिलाओं को भी इस योजना में खास तौर पर जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी भागीदारी और कमाई दोनों मजबूत होंगी।

सीधे शब्दों में कहें तो ये योजना गांवों में पानी के साथ-साथ रोजगार का भी बड़ा जरिया बनने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *