Saurabh Chandrakar Raipur | सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया ..

Spread the love

Saurabh Chandrakar Raipur | Betting king Saurabh Chandrakar was brought to Raipur..

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम मंगलवार को रायपुर लेकर पहुंची। उसे फ्लाइट E6 2307 से दिल्ली से लाया गया। एयरपोर्ट पर मीडिया की मौजूदगी के चलते टीम उसे दूसरे गेट से बाहर ले गई।

सौरभ पर करीब 6 हजार करोड़ रुपए के सट्टा घोटाले में शामिल होने का आरोप है। उसे 1 नवंबर को ओमान से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया था। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंपा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि उसे 4 नवंबर तक रायपुर की स्पेशल CBI कोर्ट में पेश किया जाए।

सौरभ को 8 जुलाई 2026 को ओमान में गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। CBI के मुताबिक, वह रवि उप्पल और अन्य सहयोगियों के साथ महादेव बुक ऐप नेटवर्क को बढ़ावा दे रहा था। इस नेटवर्क के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल और दूसरे खेलों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित होता था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि सट्टे की रकम बैंक खातों और हवाला के जरिए विदेश भेजी जाती थी।

हालांकि, दिल्ली कोर्ट में सौरभ के वकील ने प्रत्यर्पण की शर्तों पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि CBI के मामले में कार्रवाई की अनुमति नहीं मिली थी। CBI ने जवाब दिया कि इस पर फैसला रायपुर की विशेष अदालत करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रोटेक्शन मनी किन लोगों तक पहुंचती थी, इसका बड़ा खुलासा हो सकता है। अब सबकी नजर रायपुर कोर्ट की सुनवाई और पूछताछ पर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *