Chhattisgarh | अमित शाह से बैज के 5 सवाल, बस्तर पर बढ़ाई सियासी गर्मी!

Spread the love

Chhattisgarh | Baij’s 5 questions to Amit Shah, raising political heat in Bastar!

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर के मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने नक्सल मुक्त घोषित गांवों को एक-एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि देने के वादे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर यह पैसा कब मिलेगा?

बैज ने दावा किया कि 2025 के बस्तर पंडुम में नक्सल मुक्त पंचायतों को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक राशि नहीं मिली है। उन्होंने इस संबंध में गांवों की सूची सार्वजनिक करने की भी मांग की।

जेल में बंद आदिवासियों का मुद्दा उठाया

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि नक्सल सहयोगी बताकर 4 हजार से अधिक आदिवासी जेलों में बंद हैं। उन्होंने उनकी रिहाई और झूठे मामलों की समीक्षा की मांग की। साथ ही नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास का मुद्दा भी उठाया।

बैज ने पोलावरम परियोजना, बोधघाट से प्रभावित 56 गांवों, पेसा कानून और पांचवीं अनुसूची के अधिकारों को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने हसदेव, तमनार और बैलाडीला जैसे इलाकों में आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया।

बैज ने अमित शाह के सामने पांच सवाल रखते हुए कहा कि सरकार को इन मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। अब देखना होगा कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान इन सवालों पर सरकार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *