Chhattisgarh | सरदार पटेल की जयंती पर 55 लाख की सौगात, जानिए कहां होंगे काम!

Spread the love

Chhattisgarh | A gift of Rs 55 lakh on Sardar Patel’s birth anniversary, find out where the work will be done!

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के ग्राम भगतपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से आयोजित समारोह में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा शामिल हुए। कार्यक्रम में सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 55 लाख से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की। इसमें सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये और सीसी रोड व डोम निर्माण के लिए 20 लाख रुपये शामिल हैं। वहीं विधायक भावना बोहरा ने अटल चौक के पास पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 550 से अधिक रियासतों को एकजुट कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। हैदराबाद के निजाम जैसी जटिल परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में बांधा।

उन्होंने कुर्मी समाज से एकजुटता बनाए रखने, कृषि में नए प्रयोग अपनाने और युवाओं को समाज की संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने की अपील की।

सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक भावना बोहरा ने भी सामाजिक एकता को विकास की सबसे बड़ी ताकत बताया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *