कवर्धा । इस बार प्यार में धोखा खाने वाली महिला पुलिसकर्मी है। जी हां, महिला पुलिसकर्मी को शादी का झांसा दिया गया है।
महिला पुलिसकर्मी को उसके ही विभाग के एक आरक्षक ने प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई मर्तबा शारीरिक संबंध बनाया और जब मन भर गया था, शादी से कन्नी काटने लगा। महिला पुलिसकर्मी ने मामले की शिकायत कवर्धा के कोतवाली थाना में किया है, जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि विभाग में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी ने जिले के झलमला थाना में पदस्थ आरक्षक संतोष साहू के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरक संबंध बनाने का शिकायत दर्ज कराया था।
पुलिस अधीक्षक सिन्हा ने बताया पीड़िता का कहना था कि आरोपी संतोष कही और शादी कर रहा है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है और कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड में भेज दिया है।
