May 6, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | पोलिंग बूथ में हड़कंप, चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने की आत्महत्या

1 min read
Spread the love

CG Breaking | Panic in the polling booth, soldier posted on election duty commits suicide

गरियाबंद। चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गरियाबंद के पीपरछेड़ी की है। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जो चुनाव ड्यूटी में तैनात था। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सर में गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में उसकी तैनाती थी।

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की आत्महत्या से सनसनी मच गयी। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के राजपुर का जियालाल पंवार रहने वाला है। जवान 34 वी बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। जवान लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान मध्य प्रदेश के S.A.F. का था।रिज़र्व के रूप में अपने कैम्प कुडेरादादर में ही था। इसकी कोई ड्यूटी नहीं लगी थी। खुद की सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *