Chhattisgarh | राज्यपाल ने 1122 युवाओं को किया सम्मानित, जानिए खास बात

Spread the love

Chhattisgarh | Governor honoured 1122 youth, know the special thing

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा में युवाओं की भूमिका को अहम बताया है। उन्होंने स्काउट्स और गाइड्स से जल, जंगल और पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने की अपील की। गुरुवार को लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में आयोजित समारोह में प्रदेश के 1122 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स को राज्य पुरस्कार प्रदान किए गए।

किसे मिला राज्य पुरस्कार?

समारोह में 405 स्काउट्स, 528 गाइड्स, 64 रोवर्स और 125 रेंजर्स को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि स्काउटिंग का आदर्श वाक्य ‘तैयार रहो’ हर परिस्थिति में जिम्मेदारी निभाने और समाजसेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। पुरस्कार के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ती है।

उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए जल संचयन और वनों की रक्षा में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भी सम्मान

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने की। समारोह में उत्कृष्ट स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, स्काउट और गाइड को भी सम्मानित किया गया। स्काउटिंग के क्षेत्र में लंबे समय से योगदान देने वाले छह लोगों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि दी गई।

राज्यपाल ने बस्तर से आए प्रतिभागियों की मौजूदगी पर खुशी जताई और युवाओं से कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्काउटिंग जीवनभर सेवा और समर्पण की सीख देती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *