Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में बड़े प्रोजेक्ट्स पर मंथन, इन शहरों में बदल सकती है तस्वीर

Spread the love

Chhattisgarh: Brainstorming on big projects in Chhattisgarh, the picture could change in these cities

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई अहम परियोजनाओं की समीक्षा की है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें नवा रायपुर, बिलासपुर, रायपुर, भिलाई और धमतरी से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा की गई।

नवा रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर

बैठक में नवा रायपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर की निविदा शर्तों और रियायत समझौते के संशोधित प्रावधानों पर विचार हुआ। अनुभवी डेवलपर्स को आकर्षित करने के लिए तकनीकी पात्रता मानदंडों और परियोजना क्रियान्वयन की समीक्षा भी की गई।

बिलासपुर और रायपुर के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा

बिलासपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में लॉजिस्टिक्स और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए न्यूनतम विकास दायित्वों और प्री-बिड बैठक में मिले सुझावों पर चर्चा हुई।

वहीं, रायपुर के पंडरी में कृषि उपज मंडी की जमीन पर प्रस्तावित जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क के भूमि आवंटन की शर्तों में एकरूपता लाने और विकास अवधि के समन्वय पर विचार किया गया।

भिलाई की परियोजनाएं CSIDC विकसित करेगा

बैठक में बताया गया कि भिलाई में कमर्शियल टॉवर और फ्लैटेड फैक्ट्री परियोजनाओं को छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC) द्वारा खुद विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। धमतरी के औद्योगिक क्षेत्र छाती से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा में किया जाए, ताकि निवेश को बढ़ावा मिले और राज्य के विकास को गति मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *