Chhattisgarh | धान खरीदी 15 नवंबर से, इस बार कई नियम बदले

Spread the love

Chhattisgarh: Paddy procurement begins November 15, several rules changed this time

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने की तैयारी कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। राज्य सरकार 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान बेचने की सीमा तय की गई है।

3100 केंद्रों पर होगी खरीदी

इस साल किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रदेश में कुल 3100 केंद्रों पर धान खरीदी होगी। पिछले साल एग्रीस्टैक आईडी से पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें धान बेचते समय अलग से ऋण पुस्तिका भी नहीं देनी होगी। रकबे का निर्धारण डिजिटल क्रॉप सर्वे से किया जाएगा।

घर बैठे मिलेगा टोकन

किसानों को सोसायटियों में लंबी कतारों से राहत देने के लिए ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप से 24 घंटे ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा मिलेगी। प्रत्येक समिति की रोजाना खरीदी सीमा के 70 प्रतिशत टोकन एप से और 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर पर जारी होंगे।

एप के टोकन में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी लघु एवं सीमांत किसानों के लिए और 20 प्रतिशत बड़े किसानों के लिए तय की गई है।

अवैध धान पर रहेगी नजर

बाहरी राज्यों से अवैध धान की आवक और पुनर्चक्रण रोकने के लिए 273 चेक पोस्ट और 131 सीमावर्ती खरीदी केंद्र चिन्हांकित किए गए हैं। निगरानी के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का विस्तार होगा। चावल की बोरियों पर क्यूआर कोड और धान परिवहन में लोकेशन ट्रैकिंग का इस्तेमाल भी किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *