Chhattisgarh | अंबिकापुर इंजीनियरिंग कॉलेज का बदलेगा नाम, CM साय का बड़ा ऐलान

Spread the love

Chhattisgarh | Ambikapur Engineering College to be renamed, CM Sai makes a big announcement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान नेता और प्रख्यात अभियंता बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर बड़ा ऐलान किया है। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा, अंबिकापुर का नाम अब ‘अभियंता बाबा कार्तिक उरांव छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अंबिकापुर’ होगा। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से बाबा कार्तिक उरांव की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।

सीतापुर को मिली फोरलेन सड़क की सौगात

मुख्यमंत्री ने सीतापुर में सोनतराई से सूर तक 3.82 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का भूमिपूजन किया। इस परियोजना पर 28 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इससे शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है।

पुलिसकर्मियों को भी मिले नए भवन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा बनाए गए महिला एनजीओ मेस भवन और पुलिस आवासीय भवनों का लोकार्पण किया गया। इनमें उदयपुर में 12 अराजपत्रित अधिकारियों के आवास, 12 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक आवास और सीतापुर थाने में 12 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक आवास शामिल हैं।

शिक्षा और जनजातीय अधिकारों के लिए याद किए गए बाबा कार्तिक उरांव

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नाम पर संस्थान का नामकरण नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम में जनजातीय विकास मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और सांसद चिंतामणि महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *