CG Forest Department Transfer | 64 सहायक वन संरक्षकों का तबादला

Spread the love

CG Forest Department Transfer | 64 Assistant Forest Conservators transferred

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 64 सहायक वन संरक्षकों की पदस्थापना बदलते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

तबादला सूची में कई अधिकारियों को उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। वहीं कुछ अफसरों को जिला यूनियन में उप प्रबंध संचालक, वनमंडलों में संलग्नाधिकारी और टाइगर रिजर्व व अभ्यारण्य में नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

राम कुमार सिदार को गौरेला से हटाकर कवर्धा परियोजना मंडल, राज्य वन विकास निगम में मंडल प्रबंधक बनाया गया है। विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उदयपुर से बस्तर का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

अमिता गुप्ता को सारंगढ़ से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मनोज कुमार विश्वकर्मा को धमतरी से बिरगुड़ी उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है।

मोना महेश्वरी को खैरागढ़ से वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्नाधिकारी और जसवीर सिंह मरावी को कोरर से कांकेर उप वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विभाग के इस बड़े फेरबदल के बाद प्रदेश के कई वनमंडलों और वन विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था बदल गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *