Chhattisgarh | दारू दुकान नहीं खुलने दूंगा

Spread the love

Chhattisgarh | I will not allow liquor shops to open.

कोरबा. कोरबा के बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों के धरने के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को फोन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने साफ कहा कि “बरबसपुर में किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलेगी, खोलने की कोशिश की तो अंजाम सोच लेना।”

फोन पर हुई इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों पर ग्रामीणों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया और आबकारी मंत्री पर भी निशाना साधा। वहीं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि फिलहाल शराब दुकान खोलने का कोई फैसला नहीं हुआ है, विभाग की टीम केवल संभावित स्थान का निरीक्षण करने गई थी। गांव में विरोध जारी है और ग्रामीण शराब दुकान नहीं खोलने की मांग पर अड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *