Mahadev Betting App | Big action in Sri Lanka! 147 Indians placed under house arrest
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में पुलिस ने कथित सट्टा ऑपरेशन पर छापा मारकर 147 भारतीयों को हाउस अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि इनमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव समेत कई राज्यों के युवक शामिल हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और उनके पासपोर्ट-वीजा जब्त किए गए हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस ने फिलहाल इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि से इनकार किया है।
जानकारी के अनुसार युवाओं को 45 हजार रुपये वेतन, रहने-खाने की सुविधा और नौकरी का लालच देकर श्रीलंका भेजा गया था। वहां उनसे कथित तौर पर महादेव सट्टा ऐप का संचालन कराया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी सिकंदर प्रसाद फरार हो गया। अब तक इस पूरे मामले में हजारों करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं और कई एफआईआर दर्ज हैं।
