केशकाल | सड़क हादसे के बाद डायल 112 बनी मददगार, घायल युवकों को तत्काल पहुंचाया अस्पताल….

Spread the love

केशकाल:- थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरडोंगर के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों द्वारा तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल पहुंचाया।

अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति फिलहाल सामान्य है और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर अचानक आने वाले आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *