NEET Re Exam 2026 | NEET री-एग्जाम को लेकर छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट…

Spread the love

NEET Re-Exam 2026 | Chhattisgarh on high alert for NEET re-exam…

रायपुर। NEET री-एग्जाम को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। 21 जून को होने वाली री-NEET परीक्षा के लिए मुख्य सचिव विकासशील ने सभी कलेक्टरों और एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं। इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और कंट्रोल रूम तक की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

मुख्य सचिव ने कहा है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योग दिवस के कार्यक्रमों का असर परीक्षा पर बिल्कुल न पड़े। परीक्षार्थियों को सेंटर तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

परीक्षा से एक दिन पहले यानी 20 जून को सभी जिलों में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। वहीं प्रश्नपत्र और OMR शीट एयर फोर्स के जरिए पहुंचाई जाएंगी, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन और पुलिस की होगी।

एनटीए के अनुसार छत्तीसगढ़ में री-NEET 2026 के लिए 19 शहरों में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी जिलों में कंट्रोल रूम भी स्थापित किए जाएंगे ताकि परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

इस बार परीक्षा को लेकर प्रशासन कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है और हर स्तर पर कड़ी निगरानी की तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *