Chhattisgarh | 2 लाख की डबरी, लाखों का फायदा!

Spread the love

Chhattisgarh | Pond worth 2 lakhs, profit worth lakhs!

सरगुजा. सरकार की एक छोटी सी योजना अब गांवों में किसानों की जिंदगी बदल रही है। सरगुजा जिले के अडची गांव के किसान देवानंद इसकी सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आए हैं। मनरेगा के तहत उनके खेत में सिर्फ 2 लाख रुपये की लागत से बनाई गई आजीविका डबरी अब कमाई का नया जरिया बन गई है।

डबरी में जमा बारिश के पानी से देवानंद अपनी फसलों और सब्जियों की सिंचाई कर रहे हैं। इससे खेती का उत्पादन बढ़ा है और पानी की चिंता भी खत्म हो गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने डबरी में मछली पालन भी शुरू कर दिया है, जिससे अगले कुछ महीनों में 15 से 20 हजार रुपये की अतिरिक्त आय मिलने की उम्मीद है।

यानी एक ही डबरी से खेती भी मजबूत हुई और कमाई का नया रास्ता भी खुल गया। देवानंद की सफलता देखकर अब गांव के दूसरे किसान भी मनरेगा के तहत डबरी बनवाने और मछली पालन शुरू करने के लिए आगे आ रहे हैं।

सरगुजा जिले में अब तक 487 आजीविका डबरियां स्वीकृत हो चुकी हैं, जिनमें से 422 का निर्माण पूरा हो गया है। इन डबरियों से जल संरक्षण, भू-जल स्तर सुधार और किसानों की आय बढ़ाने में बड़ी मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *