Chhattisgarh | दिल्ली जाइए बाबा… बैज के बयान पर टीएस सिंहदेव का पलटवार

Spread the love

Chhattisgarh | Baba, go to Delhi… TS Singhdev’s counterattack on Baij’s statement

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की चर्चा के बीच अब खुलकर बयानबाजी शुरू हो गई है। PCC चीफ Deepak Baij ने पूर्व डिप्टी CM T. S. Singh Deo को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि “बाबा साहेब बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली जाकर काम करना चाहिए… छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका देना चाहिए।”

दरअसल टीएस सिंहदेव ने हाल ही में कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसी सवाल पर दीपक बैज ने यह बयान दिया। बैज ने कहा कि सिंहदेव राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं और उन्हें दिल्ली में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

लेकिन बैज के इस बयान पर बाबा ने भी तुरंत पलटवार कर दिया। सिंहदेव बोले- “मुझे नहीं पता दीपक किस सोच से बोले, लेकिन मैं आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करता हूं और छत्तीसगढ़ में ही काम करना चाहता हूं।”

सिंहदेव ने आगे कहा कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वे खुद चुनाव हारे हैं, लेकिन दीपक बैज भी चुनाव हार चुके हैं और कांग्रेस अपने कई सीटें नहीं बचा पाई।

इधर नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बैज ने BJP पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म करने में कांग्रेस सरकार का बड़ा योगदान रहा है और वर्तमान सरकार ने सिर्फ 20% काम किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *