Chhattisgarh | केले में छुपा 6.5 करोड़ का खेल

Spread the love

Chhattisgarh | A game worth Rs 6.5 crore hidden in bananas

रायपुर. छत्तीसगढ़ में ड्रग तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार हुआ है। महासमुंद और बिलासपुर में एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 करोड़ का गांजा पकड़ा गया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि तस्करों ने गांजे की बोरियों को केले के बीच छिपाकर रखा था, ताकि किसी को शक न हो।

महासमुंद में पुलिस ने 900 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा, जिसकी कीमत करीब 4.5 करोड़ बताई जा रही है। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन नाकेबंदी में सब खेल खुल गया। वहीं बिलासपुर में भी 245 किलो गांजा पकड़ा गया, जो कार से MP सप्लाई किया जा रहा था।

पुलिस का दावा है कि पिछले 3 महीने में ही हजारों किलो गांजा जब्त किया जा चुका है और सैकड़ों आरोपी पकड़े गए हैं। साफ है कि अब ड्रग नेटवर्क पर शिकंजा कसता जा रहा है, लेकिन सवाल ये भी है कि इतनी बड़ी सप्लाई आखिर आ कहां से रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *