Chhattisgarh | आयुष्मान में डबल अवॉर्ड, देशभर में छत्तीसगढ़ टॉप

Spread the love

Chhattisgarh | Double award in Ayushman, Chhattisgarh tops the country

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने हेल्थ सेक्टर में बड़ा झंडा गाड़ दिया है। आयुष्मान भारत योजना में शानदार काम के चलते राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर दो बड़े अवॉर्ड मिले हैं। पुणे में हुए कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बड़े राज्यों में बेस्ट परफॉर्मर बताया गया।

खास बात ये है कि संदिग्ध क्लेम पकड़ने और उन्हें जल्दी निपटाने में छत्तीसगढ़ बाकी राज्यों से आगे निकला। यानी सिस्टम इतना मजबूत हो गया है कि गड़बड़ी जल्दी पकड़ में आ रही है और मरीजों को फायदा समय पर मिल रहा है।

सरकार इसे पारदर्शी और जवाबदेह सिस्टम की जीत बता रही है। साफ संकेत है कि टेक्नोलॉजी और मॉनिटरिंग के दम पर अब हेल्थ सेवाएं और तेज और भरोसेमंद बन रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *