September 23, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Raipur News | मंगलसूत्र स्नैचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

Raipur News | Interstate thief snatching mangalsutra arrested

रायपुर। राजधानी के रायपुरा इलाके में महिला के गले से मंगलसूत्र स्नैचिंग करने वाले अंतर्राज्यीय लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सुनसान इलाके में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गए थे। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 10 जून की है। पीड़ित सरिता चंद्राकर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे शिव विहार कॉलोनी रायपुरा में रहती हैं। करीब रात 9 बजे वह पास की ही दुकान से कुछ सामान खरीदकर पैदल ही घर लौट रही थी। इस बीच एक युवक उनका पीछा करते हुए आया। उसने चेहरे पर स्कार्फ बांधा हुआ था। कुछ दूर आगे चलने के बाद वह पलटा और पास आ गया। बदमाश ने कुछ ही सेकेंड में महिला के मंगलसूत्र पर झपट्टा मारकर लूट लिया। इसके बाद तेजी से दौड़ते हुए बाइक से अपने साथियों के साथ भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सरिता चंद्राकर की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट छानबीन ने जुट गईं। आसपास मौजूद CCTV कैमरों की मदद से बाइक और चोरों की पहचान की गई। पुलिस ने दो आरोपियों शैलेश किशन बागडे और नवीन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इनमें शैलेश महाराष्ट्र के गोंदिया का है, वहीं नवीन मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, लूट में एक अन्य आरोपी निखिल गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *