Mahadev Betting App Case | महादेव सट्टा ऐप केस में हलचल तेज!

Spread the love

Mahadev Betting App Case | Stir intensifies in the Mahadev Satta App case!

रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। नेटवर्क के सह-संस्थापक और प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को भारत लाने के लिए CBI की टीम दुबई पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि वहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम दुबई के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रवि उप्पल को विशेष विमान या सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारत लाया जा सकता है। भारत पहुंचने पर उसे रायपुर की विशेष अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है।

सिंडिकेट की अहम कड़ी माना जाता है उप्पल

भिलाई निवासी रवि उप्पल को महादेव ऐप नेटवर्क का अहम चेहरा माना जाता है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह इस नेटवर्क के संचालन और हवाला लेनदेन से जुड़ी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उससे पूछताछ में कथित तौर पर अवैध कमाई और विदेशों में हुए लेनदेन से जुड़े कई राज खुल सकते हैं।

इससे पहले मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के ओमान से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी चर्चा में रही है।

6 हजार करोड़ से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

महादेव ऐप की शुरुआत 2016 में सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके साथियों ने की थी। इस प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट समेत कई खेलों और ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा लगाया जाता था। जांच एजेंसियों ने इस मामले में 6 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *